Home / Gadgets / ये हैं 20 हजार से सस्ते टैबलेट, Samsung से लेकर OnePlus और Honor के डिवाइस हैं शामिल

ये हैं 20 हजार से सस्ते टैबलेट, Samsung से लेकर OnePlus और Honor के डिवाइस हैं शामिल

अगर आपका बजट 20 हजार रुपये के करीब है और अपने लिए कोई नया टैबलेट खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। इस लिस्ट में Lenovo Tab M10 5G, OnePlus Pad Go, Samsung Galaxy Tab A9+, Redmi Pad Pro से लेकर Honor Pad X9 शामिल हैं। Samsung Galaxy Tab A9+ में 11.00 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको 20 हजार रुपये के बजट में आने वाले टैबलेट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Lenovo Tab M10 5G
Lenovo Tab M10 5G में10.61 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2000 x 1200 पिक्सल और 400 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले पैनल में टीयूवी आई केयर सर्टिफिकेश दिया गया है। बैटरी बैकअप के लिए इसमें 7,700mAh की बैटरी दी गई है जो कि 12 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग प्रदान करती है। यह टैबलेट Qualcomm Snapdragon 695 चिपसेट से लैस है। कैमरा सेटअप के लिए इस टैबलेट के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Lenovo Tab M10 5G के 6GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ई-कॉमर्स साइट Amazon 16,999 रुपये है।

OnePlus Pad Go
OnePlus Pad Go में 11.35 इंच की डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2408×1720 पिक्सल है। इसमें MediaTek Helio G99 प्रोसेसर दिया गया है। कैमर सेटअप के लिए इसके रियर में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह टैबलेट ओएस के मामले में एंड्रॉयड 13 पर काम करता है। इसमें 8,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। OnePlus Pad Go के 8GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Croma पर 17,999 रुपये है।

विज्ञापन

45/html/container.htmlSamsung Galaxy Tab A9+
Samsung Galaxy Tab A9+ में 11.00 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1920×1200 पिक्सल है। इसमें Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया गया है। कैमर सेटअप के लिए इसके रियर में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह टैबलेट ओएस के मामले में एंड्रॉयड 13 पर काम करता है। इसमें 5,100 एमएएच की बैटरी दी गई है। OnePlus Pad Go के 8GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Croma पर 19,018 रुपये है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *