Home / Education / CUET UG 2025 Result Date OUT Live: आ गई तारीख, इस दिन जारी होगा सीयूईटी यूजी का रिजल्ट; कर लें पूरी तैयारी

CUET UG 2025 Result Date OUT Live: आ गई तारीख, इस दिन जारी होगा सीयूईटी यूजी का रिजल्ट; कर लें पूरी तैयारी

Live 

CUET UG 2025 Result Date OUT Live: आ गई तारीख, इस दिन जारी होगा सीयूईटी यूजी का रिजल्ट; कर लें पूरी तैयारी

खास बातें

CUET UG Final Answer Key, Result 2025 Live Updates: लंबे इंतजार के बाद, आखिरकार राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने सीयूईटी यूजी की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में तकरीबन 13 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। अब सभी को बसब्री से परिणाम का इतंजार है, जोकि बहुत जल्द जारी होने वाला है। एनटीए ने परिणाम जारी करने की तारीख का भी एलान कर दिया है। ऐसे में अभ्यर्थियों को परिणाम देखने की तैयारी पूरी कर लेनी चाहिए। परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग पर बने रहें।
 

CUET UG 2025 Result Date OUT Live: NTA to release scorecard on 4 July at cuet.nta.nic.in, Check latest updates

लाइव अपडेट

CUET UG Result Date: इस दिन जारी हुई उत्तर कुंजी

सीयूईटी यूजी परीक्षा 2025 का आयोजन 13 मई से 3 जून के बीच हुआ था। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 13 और 16 मई को थी, लेकिन किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो पाए थे, उनके लिए NTA ने 2 और 4 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की।

परीक्षा के बाद, अनंतिम उत्तर कुंजी 17 जून को जारी की गई थी, जिस पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख 20 जून 2025 थी।

CUET UG Result: स्कोरकार्ड में ये जानकारियां होंगी शामिल

सीयूईटी यूजी 2025 के स्कोरकार्ड में उम्मीदवार की व्यक्तिगत और परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां दी जाएंगी, जिनमें नाम, पिता का नाम, रोल नंबर, लिंग, श्रेणी, आवेदन किया गया प्रोग्राम, और विषय कोड शामिल हैं। इसके अलावा, स्कोरकार्ड में प्रत्येक विषय के लिए प्राप्त अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस यानी उत्तीर्ण होने की स्थिति भी दर्शाई जाएगी 

CUET UG Result Date: पिछले वर्षों में कब-कब जारी हुआ रिजल्ट?

2024 में एनटीए ने 28 जुलाई को नतीजों की घोषणा की थी। इससे पिछले साल, 2023 में परिणाम 15 जुलाई को घोषित किए गए थे। वहीं, 2022 में परिणाम 16 सितंबर को जारी किया गया था।

सालपरिणाम तिथि
202504 जुलाई
202428 जुलाई
202315 जुलाई
202216 सितंबर

CUET UG Result: सभी महत्वपूर्ण तिथियां

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने परीक्षा 13 मई से 4 जून तक भारत में 388 केंद्रों और विदेशों में 24 केंद्रों पर 37 विषयों के लिए आयोजित की थी। एकाउंटेंसी विषय की पुनर्परीक्षा 2 से 4 जून के बीच कराई गई, जबकि तमिल और उर्दू भाषा की परीक्षा 4 जून को हुई। परीक्षा में देशभर से 13 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। अनंतिम उत्तर कुंजी 17 जून को जारी की गई थी। वहीं अंतिम उत्तर कुंजी 1 जून को प्रकाशित कर दी गई है। अब नतीजों की घोषणा 4 जुलाई को होने जा रही है।

आयोजनतारीख
परीक्षा तिथि13 मई से 4 जून के बीच
अनंतिम उत्तर कुंजी17 जून, 2025
अंतिम उत्तर कुंजी1 जुलाई, 2025
परिणाम4 जुलाई, 2025
आधिकारिक वेबसाइटcuet.nta.nic.in.

CUET UG Result: फाइनल आंसर-की और रिजल्ट तारीख जारी

एनटीए सीयूईटी यूजी की अंतिम उत्तर कुंजी मंगलवार, 1 जुलाई को प्रकाशित कर चुका है। इसके बाद, अब एनटीए ने परिणाम जारी करने की तारीख का भी एलान कर दिया है। एनटीए के ताजा नोटिस के अनुसार, परिणाम शुक्रवार 4 जुलाई को घोषित किया जाएगा।

CUET UG Result 2025: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

एनटीए ने बताया है कि सीयूईटी यूजी के नतीजे 4 जुलाई को घोषित कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध ‘CUET UG Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम को सुरक्षित रखें।

यह भी पढ़ें:  सीयूईटी यूजी का रिजल्ट चार जुलाई को होगा जारी, एनटीए ने की आधिकारिक घोषणा

CUET Ug Result 2025: 4 जुलाई को आएगा रिजल्ट

एनटीए ने आधिकारिक तौर पर सीयूईटी यूजी का परिणाम जारी करने की तारीख का एलान कर दिया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, एनटीए सीयूईटी यूजी की परिणाम 4 जुलाई को घोषित करने वाला है।

CUET UG Result Date OUT: 4 जुलाई को जारी होगा रिजल्ट

सीयूईटी यूजी का रिजल्ट 4 जुलाई को घोषित किया जाएगा।

CUET UG Result 2025: क्या रिजल्ट जारी हो चुका है?

नहीं, अभी तक रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी आज या कल सीयूईटी यूजी के नतीजे जारी कर सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं की गई है लेकिन पिछले वर्षों के रुझान देखें तो ज्यादातर अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद परिणाम की घोषणा जल्द की जाती है। अब चूंकि अंतिम उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है। ऐसे में उम्मीद जल्द रिजल्ट की उम्मीद रख सकते हैं।

CUET UG Result 2025: जून में हुई थी परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने परीक्षा 13 मई से 4 जून तक भारत में 388 केंद्रों और विदेशों में 24 केंद्रों पर 37 विषयों के लिए आयोजित की थी। यह परीक्षा 13 भाषाओं और 23 डोमेन-विशिष्ट विषयों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें एक सामान्य योग्यता परीक्षा भी शामिल थी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *